SRH vs MI: अरे हाय-हाय ये किस्मत! बिना आउट हुए ईशान किशन लौटे पवेलियन, ईमानदारी हैदराबाद को पड़ गई भारी

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को चौंका दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन की ईमानदारी उनकी टीम पर भारी पड़ गई और एक गलती से टीम को बहुत बड़ा नुकसान हो गया। ईशान किशन बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए।

आईपीएल में ईशान किशन का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। पहले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन का बल्ला खमोश हो गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईशान किशन एक बार फिर फेल हुए। वह मात्र एक रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, किशन का आउट होना एक चर्चा का विषय बन गया। हाल ही में ईशान किशन को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईशान किशन विवादित रूप से आउट करार दिए गए। गेंदबाज के बिना अपील करने के बावजूद ईशान किशन डग आउट की तरफ चल दिए थे। ईशान किशन की यह ईमानदारी सनराइजर्स हैदराबाद को भारी पड़ गई। क्योंकि रिप्ले में दिखा कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

52 साल में पहली बार… Hayley Matthews ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्ट्रेचर पर लौटीं पवेलियन; वापस आकर जड़ा शतक52 साल में पहली बार… Hayley Matthews ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्ट्रेचर पर लौटीं पवेलियन; वापस आकर जड़ा शतक

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने लाहौर में महिला वर्ल्ड कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह एक वनडे मैच में चार विकेट और

Women’s Cricket World Cup 2025: Total Prize Money and Check How Much the Winner, Runner-up and Semi-FinalistWomen’s Cricket World Cup 2025: Total Prize Money and Check How Much the Winner, Runner-up and Semi-Finalist

The ICC Women’s Cricket World Cup 2025 set a new benchmark with a record-breaking prize pool of $13.88 million. Australia clinched the title, earning $4.48 million, while England took home