KKR vs RR: IPL में हो गया ‘शुभारंभ’, Riyan Parag ने लगातार 6 गेंदों पर ठोक डाले 6 छक्‍के – Video

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 1 रन से हरा मिली। इस मैच में राजस्‍थान के कप्‍तान रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्‍होंने 45 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। इस दौरान रियान पराग ने 6 गेंदों पर 6 छक्‍के लगाए। मोईन अली के ओवर में उन्‍होंने 5 सिक्‍स जड़े।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में 5 विकेट जल्‍दी खोने के बाद रियान ने हवाई फायर करना शुरू किया। प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी राजस्‍थान के कप्‍तान रियान ने कोलकाता के घर में घुसकर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया।

रियान ने जड़े छक्‍के

ईडन गार्डन्‍स में रियान ने 6 गेंदों पर 6 छक्‍के जड़ दिए थे। कोलकाता की ओर से 13वां ओवर मोईन अली ने किया। पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने सिंगल लेकर रियान पराग को स्‍ट्राइक दी। ओवर की दूसरी गेंद पर रियान ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाकर छक्का जड़ दिया। मोईन ने ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद डाली। इस तीसरी गेद को रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन पर मारकर एक और छक्का लगाया।

रियान ने जड़ दिए 5 छक्‍के

मोईन अली ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की और पैड के आसपास एक और स्लॉट डिलीवरी की, रियान पराग ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्‍का जड़कर हैट्रिक लगाई। 5वीं बैक ऑफ लेंथ बॉल पर रियान ने लॉन्ग-ऑन पर एक फ्लैट मैक्सिमम जड़ा। 4 छक्‍के खाने के बाद दबाव में आए मोईन ने वाइट बॉल की। छठी गेंद पर रियान पराग ने गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सिक्‍स ठोक दिया। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्‍के लगाने वाले 5वें बल्‍लेबाज बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Host Team Pakistan बिना खाता खोले हुई चैंपियंस ट्रॉफी २०२५ से बहारHost Team Pakistan बिना खाता खोले हुई चैंपियंस ट्रॉफी २०२५ से बहार

पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल चैपियंस ट्रॉफी से हुई बहार Heavy rains here in Rawalpindi at the moment. The crowds that have gathered are all ducking under umberallas as of

LOS ANGELES OLYMPIC 2028 में क्रिकेट: प्रारूप, टीमें, खिलाड़ी और मुख्य विवरण – वह सब जो आपको जानना चाहिएLOS ANGELES OLYMPIC 2028 में क्रिकेट: प्रारूप, टीमें, खिलाड़ी और मुख्य विवरण – वह सब जो आपको जानना चाहिए

लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028: क्रिकेट 128 साल की अनुपस्थिति के बाद 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। टी20 प्रारूप में छह पुरुष और छह