IND vs ENG: ‘ये तो कोहली का चेला है’, शुभमन गिल का गुस्सा देख विराट की आई याद, फैंस ने शेयर कर दी तस्वीरें

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली के साथ हुई बहस के बाद भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के दीवाने हो गए हैं। गिल का गुस्सा देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। बता दें साल 2021 में लॉर्ड्स में ही विराट कोहली का जो रूट से झगड़ा हो गया था।

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली के साथ हुई बहस के बाद भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के दीवाने हो गए हैं। गिल इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली से तब भिड़ गए। जब वह आखिरी ओवर में समय की बर्बादी कर रहे थे। जैक क्रॉली की हरकत देख शुभमन गिल भड़क गए। गिल का गुस्सा देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई।

दरअसल, दिन का आखिरी ओवर जैक क्रॉली ने खेला। भारत को छह मिनट मिले थे। कप्तान गिल दो ओवर करवाना चाहते थे, लेकिन क्रॉली को समय बर्बाद कर देख भड़क गए। इसके बाद वह जैक क्रॉली के पास गए और नोकझोंक शुरू हो गई।

गिल ने उड़ाया क्रॉली का मजाक

इस बीच बाकी भारतीय टीम भी उनके साथ आ गई। फिर ओवर की पांचवीं गेंद फेंकी गई। क्रॉली के ग्लव्स पर गेंद लगी और उन्होंने फिजियो को मैदान पर बुलाने के लिए टाइमआउट लेने का फैसला किया। गिल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज का मजाक उड़ाने के लिए व्यंग्यात्मक रूप से सब्स्टीट्यूट का इशारा किया।

इस पर कई भारतीय फैंस गिल को आक्रामक रूप दिखाते देखकर खुश थे। साथ भी फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। फैंस ने तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कमेंट किए। कुछ ने तो गिल को कोहली का शिष्य तक कहा, जबकि बाकी फैंस ने भारतीय कप्तान का पूरा समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

LOS ANGELES OLYMPIC 2028 में क्रिकेट: प्रारूप, टीमें, खिलाड़ी और मुख्य विवरण – वह सब जो आपको जानना चाहिएLOS ANGELES OLYMPIC 2028 में क्रिकेट: प्रारूप, टीमें, खिलाड़ी और मुख्य विवरण – वह सब जो आपको जानना चाहिए

लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028: क्रिकेट 128 साल की अनुपस्थिति के बाद 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। टी20 प्रारूप में छह पुरुष और छह

India Pakistan Ceasefire: चेयरमैन अरुण धूमल ने IPL 2025 पर दिया बड़ा अपडेट, बताया आगे का पूरा प्‍लानIndia Pakistan Ceasefire: चेयरमैन अरुण धूमल ने IPL 2025 पर दिया बड़ा अपडेट, बताया आगे का पूरा प्‍लान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने से आईपीएल 2025 फिर से शुरू हो सकता है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल को उम्मीद है कि लीग के फिर