MI Vs CSK: Rohit Sharma बने नंबर-1, तोड़ डाला विराट कोहली का ऑलटाइम IPL रिकॉर्ड

सीएसके (Chennai Super Kings) के खिलाफ मिली 9 विकेट से जीत के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ये उनके आईपीएल करियर में 20वीं बार रहा जब हिटमैन ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान रोहित ने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को पछाड़ा।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में फॉर्म में लौट आए हैं। सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में वह पुराने रंग में दिखे और अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 6 छक्के जड़े, जो उनकी एक पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक रोहित बल्ले से निराश कर रहे थे, वह 6 पारियों में केवल 82 रन बना पाए थे, लेकिन वानखेड़े के मैदान पर उन्होंने 76 रन की पारी भी खेली और टीम को मैच जिताने के साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए।

उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने इस दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड धवस्त किया।

दरअसल, सीएसके (Chennai Super Kings) के खिलाफ मिली 9 विकेट से जीत के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ये उनके आईपीएल करियर में 20वीं बार रहा, जब हिटमैन ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान रोहित ने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को पछाड़ा।रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच 19 बार जीते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

How Rohit Sharma and his Indian team have been dominating ICC tournamentsHow Rohit Sharma and his Indian team have been dominating ICC tournaments

2023-25 ​​के बीच भारत ने ICC टूर्नामेंट में किसी भी पुरुष टीम के लिए सबसे प्रभावशाली रहा। Twenty three wins in 24 completed matches. That’s India’s record in the last