LSG vs DC: मयंक यादव की वापसी से लखनऊ का पलड़ा भारी, दिल्‍ली से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी ‘पंत ब्रिगेड’

लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मैच इकाना स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। लखनऊ की कोशिश अपने होमग्राउंड पर दिल्‍ली से पिछली हार का बदला लेने की होगी। लखनऊ सुपरजायंट्स में तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी हुई जिससे टीम का विश्‍वास बढ़ा है। लखनऊ को दिल्‍ली के स्‍टार बल्‍लेबाज केएल राहुल से सतर्क रहना होगा।

पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन से मिली जीत से लखनऊ सुपरजायंट्स के हौसले बुलंद हैं। अब उसके सामने मजबूत दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी।

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले आईपीएल के 40वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स जीत के साथ न सिर्फ प्लेऑफ का दावा मजबूत करना चाहेगी, बल्कि उसकी नजर पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का हिसाब चुकता करने पर भी होगी।

मेहमान टीम जहां सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है, वहीं आठ मुकाबलों में पांच जीत हासिल कर मेजबान पांचवें नंबर पर हैं। इस अहम मुकाबले में लखनऊ के स्टार गेंदबाज मयंक यादव की वापसी तय मानी जा रही है। मयंक के मैदान में उतरने से एलएसजी का दावा मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Yuzvendra Chahal & Dhanashree Verma Divorce Petition’s Big RevelationYuzvendra Chahal & Dhanashree Verma Divorce Petition’s Big Revelation

Family Court ने गुरुवार को क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और उनकी अलग रह रही Wife Dhanashree Verma की आपसी सहमति से तलाक की संयुक्त याचिका को मंजूरी दे दी। क्रिकेटर युजवेंद्र

IPL 2025: ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने PSL को बीच सीजन में ही छोड़ा, आईपीएल में पंजाब किंग्‍स से जुड़ाIPL 2025: ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने PSL को बीच सीजन में ही छोड़ा, आईपीएल में पंजाब किंग्‍स से जुड़ा

आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए मिचेल ओवेन पंजाब किंग्स (PBKS) से जुड़ गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल उंगली में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके

IND vs UAE: आउट होकर पवेलियन लौट रहा था बल्लेबाज, तभी सूर्यकुमार यादव ने दिखाया बड़ा दिलIND vs UAE: आउट होकर पवेलियन लौट रहा था बल्लेबाज, तभी सूर्यकुमार यादव ने दिखाया बड़ा दिल

एशिया कप टी20 में भारत ने प्रचंड आगाज किया है। टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुलदीप यादव ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर