‘कौन है ये जोकर’, पहलगाम हमले पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को औवेसी ने जमकर लताड़ा, बॉयकॉट करने की कही बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में हुए पहलगाम अटैक पर विवादित बयान दिया था और भारत पर ही उंगली उठा दी थी। अफरीदी के इस बयान पर भारत के राजनेता असदुद्दीन औवेसी ने बड़ा बयान दिया है और उन्हें जोकर तक कह डाला है। औवेसी ने पाकिस्तान को कड़ी सजा देने की बात कही है।

  1. पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उठाए थे सवाल
  2. औवेस ने जमकर लगाई पाकिस्तानी क्रिकेटर की लताड़
  3. पहलगाम अटैक में 26 लोगों की गई थी जान

भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से कई तरह की बयानबाजी की जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी ने तो इसे लेकर भारत से सबूत मांगे थे और भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए थे। अफरीदी के इस बयान पर अब एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने हमला बोला है और उन्हें जोकर तक कह डाला है।

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आंतकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। इसे लेकर अफरीदी ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत देने चाहिए थे। वहीं, उन्होंने ये तक कह दिया था कि भारत ने खुद ये अटैक कराया है और पाकिस्तान पर दोष दे रहा है।

औवेसी से जब एक कार्यक्रम में अफरीदी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “कौन है ये? मेरे सामने इन जोकरों का नाम मत लिया करो। इन लोगों को भूल जाओ।”औवेसी ने आगे कहा कि पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में पीछे कर देना चाहिए। औवेसी ने कहा कि पाकिस्तान काले धन के जरिए आतंकवाद को पनाह दे रहा है। उन्होंने कहा, “ये मेरी मांग है कि पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में पीछे कर देना चाहिए। वो काले धन के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा इसलिए एफटीएफ की लिस्ट में उसे पीछे कर देना चाहिए। इंटरनेशनल नियमों के तहत हम पाकिस्तान को नेवल और एयरफोर्स में ब्लॉक कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Virat Kohli breaks Tendulkar’s records, to becomes India’s top-scorer in Champions Trophy with Making Another Record Breaks Rahul Dravid’s Record for Most CatchesVirat Kohli breaks Tendulkar’s records, to becomes India’s top-scorer in Champions Trophy with Making Another Record Breaks Rahul Dravid’s Record for Most Catches

विराट कोहली ने तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़कर 'चेस मास्टर' की विरासत को मजबूत किया, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के शीर्ष स्कोरर बने..............Virat Kohli 336Rahul Dravid 334

Axar Patel named Delhi Capitals captain ahead of IPL 2025Axar Patel named Delhi Capitals captain ahead of IPL 2025

Axar Patel has been named the captain of Delhi Capitals ahead of IPL 2025 बाएं हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान

‘मुझे वो पल याद है जब…’, Rohit Sharma के संन्‍यास पर सचिन तेंदुलकर का आया दिल छू लेने वाला रिएक्‍शन‘मुझे वो पल याद है जब…’, Rohit Sharma के संन्‍यास पर सचिन तेंदुलकर का आया दिल छू लेने वाला रिएक्‍शन

रोहित शर्मा ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। उन्‍होंने भारत के इंग्‍लैंड दौरे से पहले संन्‍यास की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए