शहीद जवानों की पत्नियों के लिए प्रीति जिंटा ने किया बड़ा दान, इस फैसले से जीता लोगों का दिल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने आर्मी वाइव्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके जरिए उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने देश के जवानों के बारे में बात करते हुए उनके योगदान का जिक्र किया। आइए जानते हैं कि इस बार उनके किस सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है।

सिनेमा लवर्स के बीच बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्मों का जिक्र अक्सर चलता है। उनका नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो आईपीएल की क्रिकेट टीम की मालकिन भी हैं। वह हर तरह की घटना पर अपने विचार खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। अब जानकारी सामने आई है कि उन्होंने सेना के शहीद जवानों की पत्नियों के लिए एक बड़ी धन राशि का दान किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक हालिया बड़े कदम से सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, उन्होंने सेना की विधवाओं और उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए 1 करोड़ से ज्यादा की धन राशि का दान करने का फैसला लिया है। बता दें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर सफलता के साथ किया। इसके कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने यह फैसला लिया था।

शहीदों की पत्नियों के लिए प्रीति जिंटा ने किया दान

ई-टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस ने इसके बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने अपनी आईपीएल की क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) को कुल 1.10 करोड़ रुपये की धन राशि का दान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

SL W vs IND W: प्रतिका-हरलीन के तूफान में उड़ी श्रीलंकाई टीम, भारत ने दर्ज की एकतरफा जीतSL W vs IND W: प्रतिका-हरलीन के तूफान में उड़ी श्रीलंकाई टीम, भारत ने दर्ज की एकतरफा जीत

SL-W Vs IND-W Match Highlights भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को ट्राई सीरीज के पहले मैच में 9 विकेट से धूल चटाई। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले

‘साइड में आ तेरे को बताता हूं’, जब विराट कोहली ने भारतीय प्‍लेयर को धमकाया था; अब सुनाया पूरा किस्‍सा‘साइड में आ तेरे को बताता हूं’, जब विराट कोहली ने भारतीय प्‍लेयर को धमकाया था; अब सुनाया पूरा किस्‍सा

आईपीएल 2025 में विराट कोहली का बल्‍ला चल रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्‍तान ने हाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 67 रन बनाए। आईपीएल 2025

HOLI CELEBRATION Sachin Tendulkar ambushes Yuvraj SinghHOLI CELEBRATION Sachin Tendulkar ambushes Yuvraj Singh

राजस्थान रॉयल्स ने गुलाबी गुलाल के साथ जश्न मनाते हुए दिखाया और यशस्वी जायसवाल के नेतृत्व में कुछ खिलाड़ी द्रविड़ के पास गए और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज के चेहरे