लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली के साथ हुई बहस के बाद भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के दीवाने हो गए हैं। गिल का गुस्सा देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। बता दें साल 2021 में लॉर्ड्स में ही विराट कोहली का जो रूट से झगड़ा हो गया था।
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली के साथ हुई बहस के बाद भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के दीवाने हो गए हैं। गिल इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली से तब भिड़ गए। जब वह आखिरी ओवर में समय की बर्बादी कर रहे थे। जैक क्रॉली की हरकत देख शुभमन गिल भड़क गए। गिल का गुस्सा देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई।
दरअसल, दिन का आखिरी ओवर जैक क्रॉली ने खेला। भारत को छह मिनट मिले थे। कप्तान गिल दो ओवर करवाना चाहते थे, लेकिन क्रॉली को समय बर्बाद कर देख भड़क गए। इसके बाद वह जैक क्रॉली के पास गए और नोकझोंक शुरू हो गई।
गिल ने उड़ाया क्रॉली का मजाक
इस बीच बाकी भारतीय टीम भी उनके साथ आ गई। फिर ओवर की पांचवीं गेंद फेंकी गई। क्रॉली के ग्लव्स पर गेंद लगी और उन्होंने फिजियो को मैदान पर बुलाने के लिए टाइमआउट लेने का फैसला किया। गिल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज का मजाक उड़ाने के लिए व्यंग्यात्मक रूप से सब्स्टीट्यूट का इशारा किया।
इस पर कई भारतीय फैंस गिल को आक्रामक रूप दिखाते देखकर खुश थे। साथ भी फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। फैंस ने तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कमेंट किए। कुछ ने तो गिल को कोहली का शिष्य तक कहा, जबकि बाकी फैंस ने भारतीय कप्तान का पूरा समर्थन किया।